Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
  • पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार
  • 2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा
  • MDDA की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई:  चार स्थानों पर चला अभियान
  • देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच:  डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
  • आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
  • सीएम धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन: प्रदेश की खुशहाली की की कामना 
  • सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर को 20.55 करोड़ की सौगात: पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज: बोले-1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक
  • CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
Monday, October 26
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड: धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार October 14, 2026

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड: धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsOctober 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा का हुआ विस्तार: रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज को भी जल्द मिल सकती है 100 एमबीबीएस सीटों की अनुमति

निजी और सरकारी क्षेत्र में कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1700 हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है। धामी सरकार के गत पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी 100 सीटें आवंटित हो सकती हैं।
प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश में अभी हल्द्वानी (नैनीताल), श्रीनगर (पौड़ी), देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज विगत पांच वर्षों में धामी सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुए हैं। इसके साथ ही रुद्रपुर में भी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है, जल्द यहां भी 100 एमबीबीएस सीटों का आवंटन हो जाएगा। प्रदेश में अभी छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 675 सीटें हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 सीटें जुड़ने से कुल एमबीबीबएस सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में चार निजी मेडिकल कॉलेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125 सीटों को जोड़कर कुल एमबीबीएस सीटों का आंकड़ा बढ़कर 1700 तक पहुंच रहा है।

*राजकीय मेडिकल कॉलेज-कुल सीट 675*

-दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून-150 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी-125 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर-150 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा-100 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार-100 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ-50 सीट

*एम्स ऋषिकेश (केंद्रीय संस्थान)–125 सीट*

*निजी मेडिकल कॉलेज-कुल सीट 900*
-हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट-250 सीट
-एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून-250 सीट
-गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज, देहरादून-150 सीट
-ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट, देहरादून-250 सीट

*वैश्विक पहचान बनाएगा उत्तराखंड : डॉ सयाना*
चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन में देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। भविष्य में उत्तराखंड देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर डॉक्टर, नर्स आदि मानव संसाधन उपलब्ध कराने की स्थिति में आ जाएगा।

*उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हमारा संकल्प है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही योग्य डॉक्टर तैयार हों और होनहार छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उत्तराखंड से बाहर न जाना पड़े। मेडिकल एजुकेशन के साथ ही हेल्थकेयर तक भी पहुंच बढ़ाने पर सरकार का फोकस है।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड*
—–

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

October 20, 2026
Read More

पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

October 20, 2026
Read More

2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

October 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

October 20, 2026

पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

October 20, 2026

2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

October 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?