उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का बाहर के लोग कर रहे उपयोग: उत्तराखंड की रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से चल रही सरकार:- राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौसम में खराबी की वजह से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए। उनके हेलीकॉप्टर ने अल्मोड़ा की ओर उड़ान तो भरी लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा।
खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का 4 जून को अल्मोड़ा एवं पौड़ी तथा 5 जून को देहरादून का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा निकट भविष्य में पुनः उत्तराखंड दौरे पर आने की बात कही है।
जिला पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को राहुल गांधी जी वर्तमान में लाइव वीडियो के माध्यम से संबोधिध किया।
पंतनगर एयर पोर्ट से वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के वक्त लोगों का विजन था कि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा लेकिन दुख इस बात का है कि राज्य बनने के बाद उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का बाहर के लोग उपयोग कर रहे हैं और उत्तराखंड की सरकार रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से चल रही है।
इसके अलावा राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति, पेपर लीक समेत अन्य मामले में अपने संबोधन के माध्यम से लोगों के समक्ष रखा। राहुल गांधी ने लोगों से वायदा किया कि वे जल्द पुनः अल्मोड़ा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। अल्मोड़ा न पहुंचने के लिए उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से माफी भी मांगी।
जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह, विधायक मनोज तिवारी, विधायक मदन बिष्ट, विधायक सुमित ह्रदयेश, भवन कापड़ी, राजकुमार ठकराल, हेमेश खर्कवाल, आदेश चौहान आदि ने संबोधित किया।

