Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र
  • कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू
  • देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
  • एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार:  1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
  • मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
  • निकायों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार प्रतिबद्ध: विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा -मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा वार: कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील, बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर कार्रवाई
  • IG गढवाल ने देहरादून के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा
  • टिहरी के जौनपुर क्षेत्र स्थित बाण्डासारी में राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को किया सम्बोधित 
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नई सर्जिकल सुविधा का किया लोकार्पण
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा SGRR एजुकेशन मिशन: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा SGRR एजुकेशन मिशन: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMay 28, 2026Updated:May 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

SGRR एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित

 

लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन

देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। चयन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें विद्यालय परिसर में दिखाई देने लगी थीं और प्रतिदिन चयन प्रक्रिया देर शाम तक सतत जारी है।
भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह योग्यता आधारित और प्रभावी बनाया गया है। चयन के लिए 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की विषय विशेषज्ञता, विश्लेषण क्षमता और प्रस्तुतीकरण कौशल का आकलन किया जा रहा है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।
इस भर्ती अभियान की सबसे विशेष और सराहनीय पहल यह है कि अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने परीक्षा के दिन ही मूल्यांकन, साक्षात्कार और परिणाम घोषित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस त्वरित एवं पारदर्शी प्रणाली की अभ्यर्थियों ने खुलकर प्रशंसा की और मिशन प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है।
परीक्षा आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। विशेषज्ञ समिति द्वारा ऐसे मामलों का ऑन-कैमरा पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनी रहे।
श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन लगातार उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के युवाओं को रोजगार के सशक्त अवसर उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह मेगा शिक्षक भर्ती अभियान शिक्षा जगत में नए अवसरों और युवा प्रतिभाओं के लिए नई उम्मीदों का द्वार खोल रहा है।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026
Read More

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026
Read More

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202651

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?