Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • Police Action: हुड़दंगी युवाओं पर नकेल कसने के लिए SSP दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच “
  • मेरी योजना” पुस्तकों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक
  • Good Initiative: भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार दून डिफेंस एकेडमी में होगा आयोजित 
  • पौड़ी जिले में सौर ऊर्जा से बदल रही तस्वीर: सोलर योजनाओं से बिजली बचत के साथ रोजगार में बढ़ोतरी
  • Good Initiative: उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल, BOCW बोर्ड और CSC के बीच MoU पर हस्ताक्षर
  • उत्तराखंड के दुरुस्त क्षेत्रों में हवाई सफर हुआ आसान: सीएम धामी ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
  • MDDA Action: अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
  • जिला प्रशासन के एक्शन का हुआ असर: देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी
  • रायपुर ब्लाक में आयोजित हुआ बहुउदेशीय शिविर: विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान, 257 लाभार्थी लाभान्वित
  • DM की QRT टीम LPG गैस की कालाबाजारी पर कस रही नकेल
Friday, March 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»अच्छी पहल: डॉ. ‘निशंक’ ने किया खिलाडि़यों का सम्मान,  स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में भव्य सम्मान समारोह हुआ आयोजित
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

अच्छी पहल: डॉ. ‘निशंक’ ने किया खिलाडि़यों का सम्मान,  स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में भव्य सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक (पी.जी.) मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट घुडदौड़स्यू–4, 2026 (पिनानी) के विजेता एवं उपविजेता टीमों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति डॉ. राजेश नैथानी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को एक सार्थक मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन पिनानी गांव में हाल ही में सम्पन्न हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें 27 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। एक ओर युवा खिलाड़ी मैदान में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह रहे थे, वहीं दूसरी ओर महिला मंगल दलों द्वारा पारंपरिक चौंफला नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि पिनानी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिनानी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 11,000 रुपये, प्रथम उपविजेता टीम को 7,500 तथा द्वितीय उपविजेता टीम को 5000 रुपये की धनराशि के साथ सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को स्मरण करते हुए कहा कि जहाँ आज मैदान है, वहाँ उन्होंने स्वयं हल चलाया है। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति, जुनून और सकारात्मक विचारों के बल पर मनुष्य किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। खेल भावना व्यक्ति के भीतर पुरुषार्थ और अनुशासन को विकसित करती है।

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप भारद्वाज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिनानी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में टीमों का एकत्रित होना अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अमेरिका के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं साहित्यकार श्री इंद्रजीत शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन को देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया, जब वे भी ट्रॉफी और मेडल जीतकर घर लौटते थे।

अंत में विश्वविद्यालय के सचिव श्री बालकृष्ण चमोली ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री सचिदानंद शर्मा, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. राकेश सुन्दियाल, कुलसचिव अरविंद अरोरा, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, प्राचार्य डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी डॉ निशांत राय जैन सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

Police Action: हुड़दंगी युवाओं पर नकेल कसने के लिए SSP दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच “

March 26, 2026
Read More

मेरी योजना” पुस्तकों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक

March 26, 2026
Read More

Good Initiative: भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार दून डिफेंस एकेडमी में होगा आयोजित 

March 26, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

Action: परेडग्राउण्ड व उसके आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही

January 17, 202637
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: sonicoolsia@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

Police Action: हुड़दंगी युवाओं पर नकेल कसने के लिए SSP दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच “

March 26, 2026

मेरी योजना” पुस्तकों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक

March 26, 2026

Good Initiative: भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार दून डिफेंस एकेडमी में होगा आयोजित 

March 26, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202653
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?