Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का मुख्यमंत्री धामी ने किया भूमि पूजन, जाम से मिलेगी राहत।
  • 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ कमेटियों को मजबूत करने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनजागरण अभियान पर जोर।
  • दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर और 23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर।
  • उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में 6 नवंबर को शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने परेड ग्राउंड की तैयारियों का लिया जायजा
  • : जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं और दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • डोईवाला में 65 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का बुलडोजर, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर दो प्रतिष्ठान सील
  • SGRR विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 का रंगारंग समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन
  • नगला तराई की रामलीला में पहुंचे CM धामी, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
  • जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
  • सीएम धामी ने खटीमा में मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण, बच्चों को बांटी चॉकलेट और उपहार
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ कमेटियों को मजबूत करने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनजागरण अभियान पर जोर।
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 3, 2026

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ कमेटियों को मजबूत करने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनजागरण अभियान पर जोर।

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने पर जोर

देहरादून। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के तत्वावधान में महानगर के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ कमेटियों के गठन एवं उनके सुदृढ़ीकरण, मतदाता सूची की निगरानी तथा ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए देहरादून जिला प्रभारी श्री विजय घनसोला ने कहा कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए संगठन का मजबूत होना और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करें तथा प्रत्येक बूथ पर मजबूत, समर्पित एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करें। साथ ही मतदाता सूची पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर मतदान की निष्पक्षता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता फैलानी होगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन तैयार करना और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना है।

डॉ. गोगी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी जी द्वारा लगातार उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को महानगर कांग्रेस कमेटी जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने अथवा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की जांच करेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे।

उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन एवं पुनर्गठन करें, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें तथा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं। साथ ही ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को महानगर के प्रत्येक वार्ड एवं बूथ तक पहुंचाएं।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने, जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्रवार कार्यक्रम आयोजित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी शुरू करने पर सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने, मताधिकार की रक्षा करने तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस मौक़े पर विधानसभा प्रभारी राकेश अग्रवाल, गुरजीत लेहरी, रुचि कैंतुरा, अमरेंद्र बिस्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, जितेंद्र तनेजा, राजेश पुंढिर, सुनील थपलियाल, अनूप सक्सेना, संजय उनियाल,अर्जुन पासी, संतेंद्र पंवार, कुलदीप कोहली आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का मुख्यमंत्री धामी ने किया भूमि पूजन, जाम से मिलेगी राहत।

November 3, 2026
Read More

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर और 23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर।

November 3, 2026
Read More

उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में 6 नवंबर को शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने परेड ग्राउंड की तैयारियों का लिया जायजा

November 3, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का मुख्यमंत्री धामी ने किया भूमि पूजन, जाम से मिलेगी राहत।

November 3, 2026

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ कमेटियों को मजबूत करने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनजागरण अभियान पर जोर।

November 3, 2026

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर और 23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर।

November 3, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?