Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
  • श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ
  • सीएम धामी ने” नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन- 2026″ काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी: क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण 
  • FICCI FLO उत्तराखंड द्वारा “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन
  • अच्छी पहल: दिव्यांगों, वृद्धजनों और बेसहारा महिलाओं-बच्चों के लिए DM सविन बंसल की संवेदनशील पहल, निःशुल्क ईवी वाहन सेवा शुरू
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: CDO ने विभागाध्यक्षों को जारी किए स्पष्ट निर्देश
  • प्रोजेक्ट “नंदा सुनंदा” बना बेटियों की शिक्षा के लिए वरदान: आज 39 बालिकाएं बनीं “नंदा-सुनंदा”, DM ने वितरित किए 12.98 लाख के चेक
  • भानुषी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के लिए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष ‘दिव्य रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन 
  • सीएम धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की की समीक्षा बैठक: 1000 फॉरेस्ट गार्डो की नियुक्ति के दिए निर्देश 
Saturday, May 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में उत्तर प्रदेश केकुख्यात शार्प शूटर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड क्राइम देहरादून राज्य समाचार

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में उत्तर प्रदेश केकुख्यात शार्प शूटर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMay 21, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता

प्रोपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही अभियुक्त को अपने भाई को मारने की दी थी सुपारी

*अभियुक्त द्वारा अपनी प्रेमिका का सहारा लेकर दिया था घटना को अंजाम*

*गिरफ्तार अभियुक्त पर गुण्डा, गैगस्टर सहित पश्चिमी उ0प्र0 के कई जनपदों मे संगीन अपराधों के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

*सुपारी किलर के नाम से जाने जाना वाला जैकी पूर्व में भी सुपारी लेकर कई आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम*

दिनांक 26/05/25 को वादी श्री जतिन कुमार निवासी जी0एम0एस0 रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय बटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0स0 101/25, धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो घटना में मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी के शामिल होने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुये दिनांक 19/05/26 को खालापार जनपद मुज्जफरनगर उ0प्र0 से संदिग्ध अभियुक्त राजन उर्फ को हिरासत में लेते हुये पूछताछ हेतु थाना राजपुर पर लाया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त राजन उर्फ जैकी द्वारा दिनांक- 26/05/25 को तकिये से गला दबाकर अजय भटेजा की हत्या करना स्वीकार किया गया, जिस पर उक्त अभियोग में धारा 61(2) व 238 बीएनएस की वृद्धि करते हुये अभियुक्त राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मृतक अजय बटेजा व उसके सौतेले भाई अमित बटेजा को पिछले कई वर्षों से जानता था। मृतक अजय भटेजा शराब पीने का आदी था, जिसके पास देहरादून व मसूरी मे कई सम्पतियाँ थी। दिनांक 23/05/25 को अमित बटेजा अभियुक्त को अपने सौतेले भाई अजय बटेजा व अन्य दो महिलाओं के साथ अजय बटेजा का मसूरी स्थित कार्टेज दिखाने ले गया, इस दौरान अमित बटेजा द्वारा अभियुक्त को बताया गया कि अजय बटेजा के पास जो सम्पति है उसमे उसके पिता का पैसा भी लगा हुआ है। उसके द्वारा कई बार अजय बटेजा को अपनी प्रोपर्टी/सम्पति मे से कुछ हिस्सा उसे देने को कहा गया लेकिन वहा उसे सम्पत्ति में कोई हिस्सा न देकर सारा पैसा अय्याशी मे लूटा रहा है। इस दौरान अमित बटेजा ने अभियुक्त को अजय बटेजा को रास्ते से हटाने तथा उसके एवज में जाखन स्थित प्रोपर्टी में से उसे आधा हिस्सा देने तथा नकुड सहारनपुर में हुये गोली काण्ड, जिसमे अभियुक्त शामिल था,में अभियुक्त का नाम न आने देने का ऑफर दिया गया, जिस पर अभियुक्त अजय बटेजा की हत्या करने के लिये तैयार हो गया।

घटना को अंजाम देने के लिये दिनांक 25/05/25 को अभियुक्त अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ अमित बटेजा से सहारनपुर मे मिला, जहां उनके द्वारा अजय बटेजा की हत्या की योजना बनायी। उसके पश्चात अभियुक्त, अपनी प्रेमिका, अमित बटेजा व अभियुक्त के एक अन्य साथी नीरज, जिसे उक्त प्लॉन की कोई जानकारी नहीं थी, को साथ लेकर अपने एक अन्य दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा अपनी प्रेमिका जोया उर्फ उमेरा को अजय बटेजा के पास छोड दिया तथा खुद अपने अन्य साथियों के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चला गया, जहां उनके द्वारा गाडी मे बैठकर शराब पी गयी तथा रात्रि करीब 01.00 बजे योजना के मुताबिक अभियुक्त अकेले अजय बटेजा के घर पहुंचा तथा अमित बटेजा अभियुक्त के साथी नीरज को बहाने से घर के बाहर से ही गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गया।

घर के अन्दर जाने के बाद अभियुक्त द्वारा जोया का सहारा लेते हुये जानबूझकर अजय बटेजा को काफी शराब पिलायी तथा मौका देखकर तकिये से उसका का मुंह दबा दिया। नशा होने के कारण मृतक अजय बटेजा छटपटा नही पाया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद अभियुक्त द्वारा अजय बटेजा को पंखे पर लटकाने का प्रयास किया गया, जिससे हत्या की घटना को वह आत्महत्या का रूप दे सके, परन्तु जल्दबाजी में वह उसे पंखे से नही लटका पाया। इस दौरान उसकी नजर कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, पकड़े जान के डर से अभियुक्त सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल कर अपने साथ ले गया। घटना के बाद अभियुक्त ओटो के माध्यम से अपनी प्रेमिका  के साथ आईएसबीटी पहुँचा तथा वहां से बस में बैठकर सहारनपुर चला गया।

गिरफ्तार अभियुक्त जैकी उर्फ राजन सहारनपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर शामली, सहारनपुर तथा अन्य स्थानों पर लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन अपराधों के लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*

जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम- उमाही कलां, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उम्र-36 वर्ष।

*नाम पता वांछित अभियुक्त :-*

1- अमित बटेजा
2- हुमेरा उर्फ जोया

*आपराधिक इतिहास-*

*हिस्ट्रीशीटर-अपराधी जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम उमाही कलां, थाना- रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उ०प्र०*

1- हिस्ट्रीशीटर 4/ बी० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
2- मु0अ0सं0- 486/2012 घारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना झिझाना जिला शामली।
3- मु०अ०सं०- 212/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
4- मु०अ०सं०- 288/2012 धारा 392 भा०द०वि० थाना झिझाना जिला शामली।
5- मु0अ0सं0 445/2020 धारा 392,147,323,504,506 भा०द०वि० थाना गंगोह, जिला सहारनपुर।
6- मु०अ०सं० 189/2010 धारा 308,452,325,324,323,504,506 भा०द०वि० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
7- मु०अ०सं० 302/2012 धारा 307 भा०द०वि० थाना झिझाना जिला शामली।
8- ममु०अ०सं० 308/2020 धारा 307,452,504,506,147,148,149 भा०द०वि० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
9- मु0अ0सं0 16/2020 धारा 325,352,323,504,147,148 भा०द०वि० थाना नकुड जिला सहारनपुर।
10- मु०अ०सं० 362/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनिमय भा०द०वि० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
11- मु०अ०सं० 303/2012 धारा 3/25 शस्त्र अधिनिमय भा०द०वि० थाना झिझांना जिला शामली।
12- मु०अ०सं० 374/2010 धारा 3 उ०प्र०गुण्डा अधिनियम थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
13- मु०अ०सं० 181/2021 धारा 3 उ०प्र०गुण्डा अधिनियम थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
14- मु०अ०सं० 359/2010 धारा 110 जी सी०आर०पी०सी० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
15- मु०अ०सं० 205/2011 धारा 110 जी सी०आर०पी०सी० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
16-मु0अ0सं0 211/2021 धारा 110 जी सी०आर०पी०सी० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
17- जिला बदर फरवरी 2022
18- मु0अ0सं0 0005/2022 धारा 504,506 आई०पी०सी० थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
19- मु0अ0सं0 4729/2022 धारा 14(1) गिरोहबन्द एवं असामाजिक किया कलाप (निवारण अधिनियम) के अन्तर्गत जिलाधिकारी सहारनपुर द्वारा 85 लाख की अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति कुर्क की गयी।
20- मु0अ0सं0 414/2024 धारा 308 (4),351 (3) बी०एन०एस०एस० रंगदारी एवं अवैध वसूली थाना नकुड जिला सहारनपुर।
21- मु०अ०सं० 0089/2025 धारा 333,131,115 (2),109 (1) 352,351 (2) (घर मे घुसकर जानलेवा हमला) थाना कैराना जिला शामली।

*नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 5000/- रु० तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500/- ₹ के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।*

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत, व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 अनित कुमार
4- कानि0 विशाल कुमार

*एसओजी टीम-*

1- कानि0 विपिन कुमार
2- कानि0 अमित
3- कानि0 आशीष शर्मा

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026
Read More

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026
Read More

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202647
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?