Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जिला प्रशासन के एक्शन का हुआ असर: देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी
  • रायपुर ब्लाक में आयोजित हुआ बहुउदेशीय शिविर: विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान, 257 लाभार्थी लाभान्वित
  • DM की QRT टीम LPG गैस की कालाबाजारी पर कस रही नकेल
  • Good Initiative: डॉल्फिन पीजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोमेडिकल‌ एंड नेचुरल साइंसेज के NSS विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन
  • जश्न ए 4 साल: जन समस्याओं के निवारण हेतु रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का हुआ आयोजन
  • बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में 16 अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली सौगात
  • कांग्रेस ने लगाया आरोप : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने मे लगी धामी सरकार: -डॉ- हरक सिंह रावत
  • उत्तरांचल विश्ववि‌द्यालय बना आस्था और आधुनिकता का अनूठा संगम:  कैम्पस में हुआ भव्य मंदिर और जेन ज़ी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन
  • जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर” जनमानस को विधिवत समर्पित
  • आधुनिक आटोमेटेड पार्किंग से सुसज्जित हुआ दून शहर : परेडग्रांड, तिब्बती मार्केट, जिला चिकित्सालय में स्थापित है आटोमेटेड पार्किंग
Wednesday, March 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»यूकॉस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 7 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान 
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

यूकॉस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 7 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान 

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया

*कार्यक्रम में एच एन बी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ भानु दुग्गल एवं उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश कुमकुम रानी ने किया प्रतिभाग*

*महिला उद्यमियों ने लगाई अपने स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी*

यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) सभागार में पांचवें विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान से 07 महिलाओं को एवं आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से 20 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर “स्टार्टअप्स, नवाचार एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी” विषयक कॉनक्लेव भी आयोजित किया गया।
आज यूकॉस्ट द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, दिव्य हिमगिरि एवं सरादस्ता के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉनक्लेव, महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला उद्यमी प्रदर्शनी का उद्घाटन एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) भानु दुग्गल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए डॉ दुग्गल ने कहा कि भारत में महिलाओं की उद्यमिता में भागीदारी पुरातन काल से है। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गुलामी के दिनों में 18वीं शताब्दी में माहेश्वरी साड़ियों के निर्माण और बिक्री का एक ब्रांड स्थापित कर उस समय कुछ सैकड़ो लेकिन आज देश की लाखों महिलाओं के लिए उद्यमिता का रास्ता खोला। उन्होंने नई पीढ़ी से कहा कि समानता का मतलब ये नहीं कि महिलाएं पुरूषों के मुकाबला करते हुए व्यसनों की तरफ डाइवर्ट हों। कॉनक्लेव की मुख्य पैनलिस्ट डॉ हरिका आर राजेश कुमार ने कहा कि महिलाओं से बेहतर उद्यमी कोई नहीं है, वह बाहर भी और घर में भी एक अच्छे प्रबंधक का रोल निभाती हैं। कॉनक्लेव को अनुराधा डोवल, ममता रावत, श्रद्धा नेगी, गीता चंदोला ने भी अपनी सफलता की कहानियों और अनुभवों को साझा किया। कॉनक्लेव को डॉ मंजू सुंदरियाल द्वारा मॉडरेट किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो डॉ दुर्गेश पंत ने कहा कि यूकॉस्ट “शी फॉर स्टेम” कार्यक्रम के द्वारा उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में महिलाओं और छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से उद्यमिता की ओर ले जा रहा है। दूसरे सत्र की मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश सुश्री कुमकुम रानी ने सभी पुरस्कृत महिलाओं को शुभकामनाएं प्रदान की और कहा कि महिलाओं का सुशिक्षित होना और उद्यमशील होना राष्ट्र और समाज के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुएउत्तराखंड स्टेट सेंटर, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के चेयरमैन इंजी. सीपी शर्मा ने कहा कि भारत सहित दुनिया ने हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक महिला नेतृत्व प्रदान किए हैं, जिनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का परिचय एवं स्वागत संबोधन सरादस्ता के अध्यक्ष एवं दिव्य हिमगिरि के संपादक डॉ कुँवर राज अस्थाना ने किया। संचालन यूकॉस्ट की वैज्ञानिक डॉ मंजू सुंदरियाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ओ.पी. नौटियाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व तकनीकी शिक्षा निदेशक आरपी गुप्ता, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के सचिव हिमांशु अवस्थी, पूर्व चेयरमैन एनके यादव, आईईआई फैलो एसए अंसारी, हेमेश्वरी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी।

*इन्हें मिला “विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2026″*

सुषमा बहुगुणा
रंजना कुकरेती शर्मा
डॉ. रीमा पंत, शिक्षाविद्
राजुली भट्ट
सोनिया देवी
डॉ. विजेता बिष्ट
मोनिका बोहरा

*इन्हें मिला “हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2026″*
अनुराधा डोवल
मधु गुप्ता
डॉ. रमा गोयल
डॉ. ममता कुंवर
डॉ. वीना अस्थाना
ममता रावत
श्रुति जोशी
श्वेता ध्यानी
वंदना श्रीवास्तव
श्रद्धा नेगी
गीता चंदोला
अर्चना थपलियाल
प्रीति मनराल
इंजी. बबीता कोहली
डॉ. मंजू ओ. पाई
डॉ. हरिका आर. राजेश कुमार
डॉ. शेफाली अग्रवाल
डॉ. बबीता बेहेरा
सुरभि माथुर
अमिता गर्ग

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

जिला प्रशासन के एक्शन का हुआ असर: देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी

March 25, 2026
Read More

रायपुर ब्लाक में आयोजित हुआ बहुउदेशीय शिविर: विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान, 257 लाभार्थी लाभान्वित

March 25, 2026
Read More

DM की QRT टीम LPG गैस की कालाबाजारी पर कस रही नकेल

March 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202651

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

Action: परेडग्राउण्ड व उसके आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही

January 17, 202637
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: sonicoolsia@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

जिला प्रशासन के एक्शन का हुआ असर: देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी

March 25, 2026

रायपुर ब्लाक में आयोजित हुआ बहुउदेशीय शिविर: विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान, 257 लाभार्थी लाभान्वित

March 25, 2026

DM की QRT टीम LPG गैस की कालाबाजारी पर कस रही नकेल

March 25, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202651
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?