मुंबई,12 जून। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार सपाट पर खुला. बीएसई पर सेंसेक्स 56 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,571.67 पर ओपन हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,164.45 पर खुला.
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर गुरुवार को सुर्खियों में रहने की संभावना है, क्योंकि ब्लैकरॉक के साथ इसके संयुक्त उद्यम को भारत में निवेश सलाहकार परिचालन शुरू करने के लिए नियामक मंजूरी मिल गई है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 85.46 पर पहुंचा.
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 123 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,515.14 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,141.40 पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि पावर ग्रिड कॉर्प, अडाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई. क्षेत्रीय मोर्चे पर, एफएमसीजी, पावर, पीएसयू बैंक 0.5-1 फीसदी नीचे रहे, जबकि तेल एवं गैस, फार्मा, आईटी 0.5-1.2 फीसदी ऊपर रहे.
अमेरिका और भारत और चीन जैसे प्रमुख साझेदारों के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों के बीच अन्य एशियाई बाजारों में देखी गई बढ़त को दिखाते हुए, बुधवार को भारत के बेंचमार्क सूचकांक में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- जश्न ए 4 साल: जन समस्याओं के निवारण हेतु रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का हुआ आयोजन
- बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में 16 अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली सौगात
- कांग्रेस ने लगाया आरोप : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने मे लगी धामी सरकार: -डॉ- हरक सिंह रावत
- उत्तरांचल विश्वविद्यालय बना आस्था और आधुनिकता का अनूठा संगम: कैम्पस में हुआ भव्य मंदिर और जेन ज़ी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन
- जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर” जनमानस को विधिवत समर्पित
- आधुनिक आटोमेटेड पार्किंग से सुसज्जित हुआ दून शहर : परेडग्रांड, तिब्बती मार्केट, जिला चिकित्सालय में स्थापित है आटोमेटेड पार्किंग
- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा
- उत्तराखंड में मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
- CM आवास परिसर में शहद निष्कासन कार्य: पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला गया
- OpenAI के सहयोग से UPES बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस
Wednesday, March 25

