Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • Good Initiative: डॉल्फिन पीजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोमेडिकल‌ एंड नेचुरल साइंसेज के NSS विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन
  • जश्न ए 4 साल: जन समस्याओं के निवारण हेतु रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का हुआ आयोजन
  • बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में 16 अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली सौगात
  • कांग्रेस ने लगाया आरोप : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने मे लगी धामी सरकार: -डॉ- हरक सिंह रावत
  • उत्तरांचल विश्ववि‌द्यालय बना आस्था और आधुनिकता का अनूठा संगम:  कैम्पस में हुआ भव्य मंदिर और जेन ज़ी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन
  • जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर” जनमानस को विधिवत समर्पित
  • आधुनिक आटोमेटेड पार्किंग से सुसज्जित हुआ दून शहर : परेडग्रांड, तिब्बती मार्केट, जिला चिकित्सालय में स्थापित है आटोमेटेड पार्किंग
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा
  • उत्तराखंड में मि‌लेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
  • CM आवास परिसर में शहद निष्कासन कार्य:  पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला गया
Wednesday, March 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में वाहन स्क्रैप कराना फायदे का सौदा, नई गाड़ी खरीदने पर टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड में वाहन स्क्रैप कराना फायदे का सौदा, नई गाड़ी खरीदने पर टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsDecember 31, 2025Updated:December 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून: उत्तराखंड में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भारी भरकम छूट दी जाएगी. इस संबंध में परिवहन विभाग के आयुक्त बृजेश कुमार संत ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार गैर परिवहन और परिवहन पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन के समय मोटर व्हीकल टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी.

परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही ये व्यवस्था प्रदेश में लागू हो गई है. हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग केंद्र से वाहन को स्क्रैप कराकर सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा.

दरअसल, उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से बीएस 3 और बीएस 4 वाहनों के लिए पहले से ही एक योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत अगर बीएस-थ्री और बीएस-चार कमर्शियल वाहनों को स्क्रैप किया जाता है तो उन्हें नए वाहन खरीदने पर 15 फीसदी टैक्स में छूट है. बीएस- 3 और बीएस- 4 निजी वाहनों को स्क्रैप करने व नए वाहन खरीदने पर 25 फ़ीसदी की टैक्स में छूट दी जा रही है. ऐसे में अब परिवहन विभाग ने इसी योजना में बीएस- 1 और बीएस- 2 वाहनों को भी शामिल कर दिया है. इसके तहत अगर इस श्रेणी के निजी एवं कमर्शियल वाहन स्क्रैप कराए जाते हैं तो समान श्रेणी के नए वाहन खरीद पर टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी.

इसके साथ ही बीएस- 2 श्रेणी के सभी मध्यम और भारी माल वाहनों व सभी मध्यम और भारी यात्री वाहनों को स्क्रैप करने व अन्य वाहनों को खरीदने पर टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी. उत्तराखंड परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में बीएस-1 श्रेणी के 14789 वाहन अभी भी रजिस्टर्ड है, जिसमें 785 कमर्शियल वाहन और 14004 निजी वाहन शामिल है.

इसके अलावा उत्तराखंड में बीएस-2 श्रेणी के मध्यम और भारी माल वाहनों की संख्या 2888 और मध्यम व भारी यात्री वाहनों की संख्या 494 है. यानी बीएस-2 श्रेणी में 3382 वाहन शामिल है. ऐसे में इन सभी वाहनों को स्क्रैप करने और नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के दौरान वाहन स्वामियों को टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी.

वहीं, ज्यादा जानकारी देते हुए अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा कि बीएस-1 और बीएस-2 वाहनों को शामिल किया गया है. इस योजना के तहत बीएस-1 वाले कोई भी वाहन और बीएस-2 वाले सभी मध्यम और भारी वाहन स्क्रैप कराए जाते हैं, और समान श्रेणी के वाहन खरीदते हैं तो उन्हें टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी.

अधिसूचना के अनुसार कमर्शियल वाहनों को अगले 8 सालों तक टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी. इसी तरह निजी वाहनों को अगले 15 सालों तक टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी. साथ ही बताया कि पहले से ही एक सुविधा चली आ रही है, जिसके तहत बीएस-2 वाहनों के बाद यानी बीएस-3 और बीएस- 4 वाहनों के स्क्रैप करने पर कमर्शियल वाहनों को 15 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है. इसी तरह बीएस-2 वाहनों के बाद यानी बीएस-3 और बीएस- 4 वाहनों के स्क्रैप करने पर निजी वाहनों को 25 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News
  • Website

Related Posts

Good Initiative: डॉल्फिन पीजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोमेडिकल‌ एंड नेचुरल साइंसेज के NSS विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन

March 25, 2026
Read More

जश्न ए 4 साल: जन समस्याओं के निवारण हेतु रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का हुआ आयोजन

March 25, 2026
Read More

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में 16 अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली सौगात

March 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202651

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

Action: परेडग्राउण्ड व उसके आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही

January 17, 202637
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: sonicoolsia@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

Good Initiative: डॉल्फिन पीजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोमेडिकल‌ एंड नेचुरल साइंसेज के NSS विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन

March 25, 2026

जश्न ए 4 साल: जन समस्याओं के निवारण हेतु रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का हुआ आयोजन

March 25, 2026

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में 16 अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली सौगात

March 25, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202651
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?