Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • Police Action: हुड़दंगी युवाओं पर नकेल कसने के लिए SSP दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच “
  • मेरी योजना” पुस्तकों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक
  • Good Initiative: भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार दून डिफेंस एकेडमी में होगा आयोजित 
  • पौड़ी जिले में सौर ऊर्जा से बदल रही तस्वीर: सोलर योजनाओं से बिजली बचत के साथ रोजगार में बढ़ोतरी
  • Good Initiative: उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल, BOCW बोर्ड और CSC के बीच MoU पर हस्ताक्षर
  • उत्तराखंड के दुरुस्त क्षेत्रों में हवाई सफर हुआ आसान: सीएम धामी ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
  • MDDA Action: अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
  • जिला प्रशासन के एक्शन का हुआ असर: देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी
  • रायपुर ब्लाक में आयोजित हुआ बहुउदेशीय शिविर: विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान, 257 लाभार्थी लाभान्वित
  • DM की QRT टीम LPG गैस की कालाबाजारी पर कस रही नकेल
Friday, March 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का बहुउद्देशीय शिविर:77.25 करोड़ की 32 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रानीखेत को मिलीं कई सौगातें
उत्तराखंड

ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का बहुउद्देशीय शिविर:77.25 करोड़ की 32 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रानीखेत को मिलीं कई सौगातें

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कुल 77.25 करोड़ रुपएकी 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे।

इन योजनाओं में 47.85 करोड़ रुपएकी लागत वाली 9 योजनाओं का शिलान्यास और 29.40 करोड़ रुपए की लागत वाली 23 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

रानीखेत विधानसभा के लिए कीं कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें भिकियासैंण क्षेत्र में गगास और रामगंगा नदी पर तटबंध व पैदल पथ का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही देवलीखेत, चौनलिया, खिरखेत और भुजान के राजकीय इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की गई।

स्टेडियम, हेलीपैड और सिंचाई योजनाएं भी शामिल

मुख्यमंत्री ने सनणा सिंचाई लिफ्टिंग योजना के उच्चीकरण की घोषणा की। इसके अलावा रानीखेत में एनसीसी ग्राउंड या स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति, रानीझील के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण की घोषणा भी की गई।

बहुउद्देशीय शिविरों से जनता तक पहुंच रहा प्रशासन

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन और प्रशासन को सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को अपने क्षेत्र में ही सेवाएं मिल रही हैं और समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

आधारभूत ढांचे और मानसखंड परियोजना पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान को सुदृढ़ करने के लिए मानसखंड के पौराणिक मंदिरों के पुनरुत्थान और सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है।

पलायन, महिला सशक्तिकरण और पेयजल योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसके चलते रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है और एक लाख 68 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रानीखेत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 17 करोड़ रुपएसे अधिक की लागत से भवानी देवी पेयजल योजना और 5 करोड़ रुपए की लागत से भतरौजखान रामगंगा पम्पिंग पेयजल योजना पर कार्य किया जा रहा है।

मंदिर दर्शन और बच्चों से संवाद

बहुउद्देशीय शिविर के बाद मुख्यमंत्री ने ग्वाल देवता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत पहुंचकर बच्चों से संवाद किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा, क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल, दायित्वधारी कैलाश पंत और अनिल शाही, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News
  • Website

Related Posts

Police Action: हुड़दंगी युवाओं पर नकेल कसने के लिए SSP दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच “

March 26, 2026
Read More

मेरी योजना” पुस्तकों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक

March 26, 2026
Read More

Good Initiative: भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार दून डिफेंस एकेडमी में होगा आयोजित 

March 26, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

Action: परेडग्राउण्ड व उसके आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही

January 17, 202637
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: sonicoolsia@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

Police Action: हुड़दंगी युवाओं पर नकेल कसने के लिए SSP दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच “

March 26, 2026

मेरी योजना” पुस्तकों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक

March 26, 2026

Good Initiative: भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार दून डिफेंस एकेडमी में होगा आयोजित 

March 26, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202653
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?