Author: Devbhumi News

चमोली, 07 जून 2026। माननीय वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने आज चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी पारिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। नंदा देवी क्षेत्र विश्व की महत्वपूर्ण पारिस्थितिक धरोहरों में से एक है और इसके वैज्ञानिक अध्ययन से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों…

Read More

नरेंद्रनगर, 07 जून 2026। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया तथा बाइक रैली में प्रतिभाग कर जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर श्री उनियाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब आवश्यकता एक मजबूत एवं विकासोन्मुखी बोर्ड के गठन की है, जिसके लिए सभी भाजपा सभासद…

Read More

काशीपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज काशीपुर स्थित गन्ना प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों की मेहनत और नवीन तकनीकों को अपनाने की सोच ही कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं कम से कम…

Read More

अल्मोड़ा, 7 जून। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए। शनिवार शाम ऑपरेशन शेरावाली के तहत तलाशी अभियान का नेतृत्व करते समय दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में गिर गए। साथी जवानों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अथरबनी, पाण्डेखोला निवासी तथा मूल रूप से बाड़ी, बग्वालीपोखर के रहने वाले 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी 5 असम रेजिमेंट में तैनात थे। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपीईएस बिधौली में आयोजित उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0 : इंक्लूजन, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग” में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिल सके। gn मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम न्याय तक आसान पहुंच…समावेशिता और न्यायिक संस्थाओं को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में दूरदराज के क्षेत्रों तक…

Read More

REAP परियोजना से मिली उड़ान, ‘हिलान्स’ ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम *उत्कृष्ट गुणवत्ता के दम पर बाजार में मजबूत पहचान बना रही सरसों तेल यूनिट : सोनम गुप्ता* *14 ग्राम संगठन, 120 समूह और 764 महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत* *देहरादून 07 जून। देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित किया है। विकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित कोल्ड एवं हॉट प्रेस्ड सरसों तेल यूनिट आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की सफल मिसाल बनकर उभरी…

Read More

*देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के प्रारंभ में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून डॉ. मिथिलेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में अब तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों तथा आगामी दिनों में प्रस्तावित गतिविधियों…

Read More

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 142 पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड जांच तथा विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत विभाग की ओर से आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं कई पत्रकारों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की टीम के साथ राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में…

Read More

प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश *कहा, वार्षिक स्थानांतरण से पहले मूल तैनाती स्थलों पर भेजे जाएंगे शिक्षक व कर्मचारी* देहरादून, 6 जून 2026 प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी प्रकार की सम्बद्धताओं (अटैचमेंट) को समाप्त किया जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्थानों एवं विभागों में प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिए गए हैं। सूबे के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दोनों विभागों में…

Read More

किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: मुख्यमंत्री *अल्मोड़ा के हवालबाग में हुआ भव्य कार्यक्रम। बड़ी संख्या में पहुंचे किसान।* *6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री* जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा किसानों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर…

Read More

*देहरादून । अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के. के. मिश्रा ने अवगत कराया कि आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री—के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपर सचिव, मंत्रिपरिषद अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन के अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन एवं संस्तुतियां ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए…

Read More

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा 21 परियोजनाएं पूर्ण, 10 विभागों को हस्तांतरित; शेष परियोजनाओं की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट* *देहरादून। जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति तथा संचालन एवं अनुरक्षण (ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस) कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्वीकृत 22 परियोजनाओं में से…

Read More

टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने सहभागिता कर पूज्य व्यासपीठ महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा श्रवण करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। ऐसी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कथाएं समाज में सद्भाव, संस्कार और लोककल्याण की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी में कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत दो निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इनमें एक बहुमंजिला भवन भी शामिल है। एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की…

Read More

मलबे में दबी महिला के लिए देवदूत बनी दून पुलिस महिला के परिजनों एवं स्थानीय जनता ने पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की करी प्रशंसा आज दिनांक – 05/06/2026 को थाना राजपुर पर सूचना मिली कि ओल्ड राजपुर में एक भवन का पुशता गिरने से कुछ लोग उसके मलबे के नीचे फंस गए हैं। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा, साथ ही एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस को भी घटना के सम्बन्ध में सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर देखा कि एक संकीर्ण गली के अंदर एक पुस्ता गिर गया…

Read More

अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाएं- प्रो. दुर्गेश पंत 5 जून 2026: उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” विषय के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता तथा सामूहिक प्रयासों का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान से किया गया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने परिषद द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय पहलों की जानकारी दी। उन्होंने…

Read More