Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई
  • विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 
  • निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त:  विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल
  • देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना: जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस
  • DM के निर्देशन में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज:  806 लाइटें चिह्नित
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत DM डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • यूटीयू में नियमों की अनदेखी कर निदेशक प्रभार सौंपने का आरोप: निष्पक्ष जांच की मांग
  • गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग: सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित
  • ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 
Saturday, October 31
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार October 31, 2026

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsOctober 31, 2026Updated:October 31, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

*ऐतिहासिक स्मारकों एवं भवनों का सौन्दर्यीकरण कर कार्निवाल कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश, पर्यटकों को मसूरी एवं राज्य के इतिहास, लोक परम्परा, संस्कृति से रूबरू कराने पर जोर*
*देहरादून।* मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्निवाल की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आयोजन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान मसूरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, सड़क व्यवस्था एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल केवल मनोरंजन का आयोजन न होकर पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आय के अवसर सृजित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दृष्टिगत कार्निवाल की गतिविधियों को इस प्रकार नियोजित किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही मसूरी की विशिष्ट पहचान एवं ऐतिहासिक महत्व का भी प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी के ऐतिहासिक स्मारकों एवं भवनों का सौन्दर्यीकरण करते हुए ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों को कार्निवाल की कार्यक्रम श्रृंखला से जोड़ा जाए। इन स्थानों पर आकर्षक एवं क्षेत्रीय इतिहास, परम्परा, लोककला, स्थानीय व्यंजन पर आधारित कार्यक्रम,  आयोजित किए जाएं, जिससे मसूरी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक,        सांस्कृतिक विरासत संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मसूरी की ऐतिहासिक पहचान को कार्निवाल की गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित करने से पर्यटकों का अनुभव और अधिक समृद्ध होगा तथा शहर की विरासत को नई पहचान मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को और अधिक आकर्षक एवं प्रभावी बनाने के लिए देश के अन्य पर्यटन क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित कार्निवाल एवं पर्यटन महोत्सवों का अध्ययन किया जाए। वहां की बेहतर व्यवस्थाओं, नवाचारों एवं सफल गतिविधियों को मसूरी की स्थानीय परिस्थितियों एवं विशेषताओं के अनुरूप कार्निवाल में शामिल करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन की प्रत्येक गतिविधि में गुणवत्ता, समन्वय एवं पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल एक रोजगारपरक एवं पर्यटन संवर्धन से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इससे मसूरी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय होटल व्यवसायियों, व्यापारियों, परिवहन सेवा प्रदाताओं, स्थानीय कलाकारों एवं अन्य संबंधित लोगों के लिए रोजगार और आय अर्जन के अवसर बढ़ते हैं। पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश की आर्थिकी पर भी पड़ता है। इसलिए आयोजन को इस प्रकार तैयार किया जाए कि इसका लाभ स्थानीय लोगों एवं राज्य की अर्थव्यवस्था तक प्रभावी रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के कार्यक्रम पर्यटकों के मनोरंजन, स्थानीय लोगों की सहभागिता, रोजगार एवं आय के अवसरों तथा मसूरी और उत्तराखण्ड के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखकर आयोजित किए जाएं। सभी विभाग निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को सफल, सुरक्षित, आकर्षक एवं पर्यटक हितैषी बनाया जा सके।
बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी श्रीमती मीरा सकलानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन संदीप साहनी, सचिव होटल एसोसिएशन अजय भार्गव, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी जगदीश पंत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रत्नाकर सिंह, नायब तहसीलदार उपेन्द्र सिंह राणा, लोक निर्माण विभाग से दीपक कुमार, पेयजल निगम से भीम निराला, आईटीबीपी से अजय प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

—-0—-
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई

October 31, 2026
Read More

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 31, 2026
Read More

निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त:  विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल

October 31, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई

October 31, 2026

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 31, 2026

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 

October 31, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?