Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 
  • भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी
  • उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह
  • सीएम धामी ने विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत
  • पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय, जल्द होगी बैठक: मुख्यमंत्री धामी
  • रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर शुरू हुआ ट्रायल:  जल्द होगा लोकार्पण
  • लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री
  • सीएम धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
Wednesday, October 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»संकल्प विकसित उत्तराखंड @2047 को लेकर उत्तराखंड डेवलेपमेंट कॉन्क्लेव में हुआ मंथन
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार September 23, 2026

संकल्प विकसित उत्तराखंड @2047 को लेकर उत्तराखंड डेवलेपमेंट कॉन्क्लेव में हुआ मंथन

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsSeptember 23, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

विकास का अंतिम लक्ष्य लोगों की खुशी होनी चाहिए: डॉ योगेंद्र नरायण

विकसित का अर्थ अधिक औसत आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और नागरिक जीवन की उच्च गुणवत्ता है: डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम

*उत्तराखंड डेवलेपमेंट कॉन्क्लेव में हुए मंथन से राज्य का विज़न डाक्यूमेंट तैयार होगा*

 

दिनांक 22 सितम्बर 2026 को होटल रमाडा, चकराता रोड, देहरादून में उत्तराखण्ड सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (CPPGG) एवं SRADSTA द्वारा एक दिवसीय “Uttarakhand Development Conclave: Sankalp – Viksit Uttarakhand@2047” कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया जिसमें एमडीडीए, उत्तराखंड टूरिज्म, एचआरडीए, ब्रिडकुल एवं आईटीडीए ने सक्रिय रूप से भागीदारी की

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा श्री योगेन्द्र नारायण, पूर्व रक्षा सचिव भारत सरकार, श्री एन. रविशंकर, पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड, श्री संजीव चोपड़ा, रिटायर्ड आई.ए.एस. तथा सचिवों एवं विभागाध्यक्षों का स्वागत किया गया।

कॉन्क्लेव में उत्तराखण्ड के समावेशी, सतत, सुदृढ़ एवं समृद्ध विकास की दीर्घकालिक दिशा तय करने के उद्देश्य से “Uttarakhand Development Conclave: Sankalp – Viksit Uttarakhand@2047” तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति, क्षमताएँ, चुनौतियाँ और भविष्य की प्राथमिकताएँ इसमें शामिल हैं, जिसका उद्देश्य भारत के वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप उत्तराखण्ड को एक विकसित राज्य बनाना है।

उन्होंने कहा कि विकसित की कोई मानक परिभाषा नहीं है, लेकिन एक सामान्य समझ यह है कि विकसित का अर्थ अधिक औसत आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और नागरिकों के जीवन की उच्च गुणवत्ता है।

उन्होंने कहा कि हमें विकसित उत्तराखण्ड विज़न को प्राप्त करने हेतु Demographic Dividend, राज्य की जीएसडीपी में प्राथमिक क्षेत्र का प्रतिशत बढ़ाना, छात्रों को उच्च गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना, कार्यबल को अर्थव्यवस्था के सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योग्य बनाना, पहाड़ों का विकास, कम मूल्य वाली कृषि को उच्च मूल्य, बाजार आधारित, निर्यात आधारित और प्रसंस्करण आधारित कृषि में बदलना, शहरीकरण को बढ़ावा देना तथा सामाजिक क्षेत्र में भी अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। प्राथमिक क्षेत्र के कार्यबल को विनिर्माण और सेवाओं में लगाना होगा।

डॉ. योगेन्द्र नारायण, पूर्व रक्षा सचिव, भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार साझा किए। उन्होंने उत्तराखण्ड की विरासत संरक्षण, पर्यटन, शिक्षा और सामाजिक जवाबदेही पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिए रणनीतियों के अंतर्गत विरासत और सांस्कृतिक संरक्षण को राज्य की विकास योजना का एक अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए, जिससे सांस्कृतिक संसाधनों को एकीकृत किया जा सके। विरासत व्यवसायों को संवेदनशील रूप से अनुकूलित किया जाना चाहिए, जिसके अंतर्गत होटलों और सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया जाए।

संरक्षित ऐतिहासिक क्षेत्रों को पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करने वाली आर्थिक संपत्ति के रूप में देखा जाना चाहिए। किसी भी राज्य की योजना की मुख्य ताकत पारिस्थितिक और सांस्कृतिक विरासत को एकीकृत करने में निहित है।

जल निकायों को सामुदायिक स्थानों के रूप में बहाल करना और जैव विविधता पार्कों को जोड़ने वाले हरित गलियारे बनाना महत्वपूर्ण है। ऐतिहासिक आवासों को संस्कृति और वाणिज्य के साथ जीवंत रखना विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ने के लिए आवश्यक है।

शिक्षा प्रणाली में सुधार के अंतर्गत सभी स्नातकोत्तर छात्रों को इंटर्नशिप कार्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए, जिसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी हो सके। होमस्टे कार्यक्रमों को अधिक क्षेत्रों तक विस्तारित करने की रणनीति अपनाई जानी चाहिए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो। गाँवों को मजबूत करने के लिए भारी परिवहन प्रणालियों के बजाय रोपवे जैसे आधुनिक परिवहन पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विकास का अंतिम लक्ष्य लोगों की खुशी है, न कि केवल जीडीपी। राज्यों को राष्ट्रीय खुशी को मापने के लिए रणनीतियों और नीतियों को विकसित करना चाहिए। इसे उत्तराखण्ड राज्य द्वारा दी गई सिफारिशों में शामिल किया जाना चाहिए।

श्री एन. रविशंकर, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड ने अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। उन्होंने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न जनपदों की पंचायतों और नगर पंचायतों के साथ कार्य करने के अनुभवों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड हेतु स्थानीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों को सशक्त करने की आवश्यकता है।

प्रशासनिक सुधार हेतु उन्होंने सुझाव दिया कि कई विभागों का एकीकरण किया जा सकता है, जिससे अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा सभी विभाग शासन का प्रतिनिधि बन सकें। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर जिला योजना समिति बनाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जिला पंचायत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए जाने का सुझाव दिया, जिससे जनपद स्तर पर नियोजित ढंग से विकास हो सके।

इसके पश्चात विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया—

प्रथम सत्र

Infrastructure for Viksit Uttarakhand@2047 – Connectivity, Resilience & Economic Growth

इस सत्र में पर्वतीय सड़क एवं सुरंगों, शहरी विकास, आवास, नवीकरणीय ऊर्जा, रोपवे, मल्टी-मॉडल परिवहन तथा लॉजिस्टिक्स से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

द्वितीय सत्र

Climate-Smart Agriculture & Allied Sectors for High-Value, Market-Led Growth

इस सत्र में जलवायु-स्मार्ट कृषि एवं बागवानी, उच्च मूल्य वाली फसल विविधीकरण, किसान उत्पादक संगठन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की वैल्यू चेन, बाजार संपर्क, ग्रामीण उद्यम तथा युवाओं एवं महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

तृतीय सत्र

Future-Ready Uttarakhand: Start-ups, Innovation, Technology & Skills

इस सत्र में स्टार्ट-अप एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र, हिमालयी चुनौतियों के समाधान हेतु तकनीकी नवाचार, कौशल विकास, ग्रामीण उद्यमिता तथा महिलाओं एवं युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

कॉन्क्लेव में श्री एन. रविशंकर (पूर्व मुख्य सचिव), डॉ. संजीव चोपड़ा (पूर्व निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी), श्री शत्रुघ्न सिंह (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सेतु आयोग), डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम (प्रमुख सचिव, नियोजन), डॉ. पंकज कुमार पाण्डे (सचिव, लोक निर्माण विभाग), श्री चन्द्रेश यादव (सचिव, पंचायती राज), डॉ आर राजेश कुमार (सचिव, आवास), श्री दीपक कुमार (सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन), अपर सचिव नियोजन श्री नरेंद्र भंडारी, सूचना महानिदेशक श्री बंसीधर तिवारी, निदेशक आईटीडीए श्री आलोक पाण्डेय, सीजीएम नाबार्ड पंकज यादव, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत, आईआईआरएस के निदेशक डॉ आरपी सिंह, कैप के निदेशक डॉ निपेंद्र चौहान, आईआईएम काशीपुर के प्रो सफल बत्रा, सीआईआई की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गर्ग, हेरिटेज एविएशन के श्री रोहित माथुर, एपीडा के सलाहकार पूर्व बागवानी निदेशक डॉ बीएस नेगी, बेफ के निदेशक, ने कॉन्क्लेव में अपने विचार रखे और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के लिए अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम का स्वागत भाषण अपर सचिव नियोजन नरेंद्र भंडारी ने दिया, प्रोग्राम का विवरण sradsta के अध्यक्ष डॉ कुँवर राज अस्थाना ने दिया धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, CPPGG डॉ. मनोज कुमार पंत ने दिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को 5वाँ आईजीएसआई उत्तराखंड रतनश्री सम्मान प्रदान किया गया। जिनको सम्मान प्रदान किया गया उनमें राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, एच एन बी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ भानु दुग्गल, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ धर्म बुद्धि, GRD विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनीष प्रतीक, उजवनल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मायादेवी विश्वविद्यालय की अध्यक्ष डॉ तृप्ति सेमवाल, फिल्म विकास परिषद् के एसीईओ के एस चौहान, एसटीपीआई के अपर निदेशक श्री मनीष कुमार, सूचना विभाग के उपनिदेशक बद्री चंद नेगी को प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ अजय सक्सेना एवं चिन्मय मिशन के सचिव श्रीमती साधना जयराज द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026
Read More

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026
Read More

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?