Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 
  • भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी
  • उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह
  • सीएम धामी ने विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत
  • पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय, जल्द होगी बैठक: मुख्यमंत्री धामी
  • रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर शुरू हुआ ट्रायल:  जल्द होगा लोकार्पण
  • लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री
  • सीएम धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
Friday, October 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार August 20, 2026

उत्तराखण्ड में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

पीएमएवाई (शहरी) के तहत 84 फीसदी मकान बनकर तैयार

*मुख्यमंत्री धामी का लक्ष्य है “हर पात्र परिवार का हो अपना घर”*

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) को नई गति दी है। जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है। आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अगले माह सितंबर तक की टाइम लाइन निर्धारित की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है। सचिव आवास डॉ आर राजेश के अनुसार प्रदेश में कुल 18 परियोजनाओं के तहत 15496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें लगभग 84 फीसदी यानी 12948 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 1271 घरों की चाबियां भी लाभार्थियों को सौंपी जा चुकी है। इनमें 768 रुड़की और 503 लाभार्थी हरिद्वार के हैं। लंबित आवासीय परियोजनाओं को 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए हैं।

*योजना के तहत कहां कितने आवास*

*जनपद ऊधमसिंह नगर*
योजना के तहत सर्वाधिक 10200 मकान ऊधमसिंह नगर जनपद में बनाए जा रहे हैं। इनमें रुद्रपुर हाउसिंग स्कीम के 1872 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा 1264 आवास भवानीपुर (जसपुर), 1168 उकरौली-1 (सितारगंज), 864 उकरौली-2 (सितारगंज), 1256 कनकपुर (काशीपुर), 928 मटकोटा (रुद्रपुर), 928 श्यामनगर (गदरपुर), 824 महुवाखेड़ागंज, 512 मानपुर (काशीपुर) एवं 584 गंगापुर गोसाल (काशीपुर) में पात्र लाभार्थियों को मिलेंगे।

*हरिद्वार*
जनपद में कुल 4528 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है, इनमें 544 मंगलौर, 448 झब्बरपुर, 1152 अन्नेखी, 1088 बेल्दी (बेलड़ी, रुड़की), 768 आवास शिकारपुर एवं 528 इंद्रलोक आवासीय योजना के तहत बन रहे हैं।

*नैनीताल*
जनपद के उम्मेदनगर (रामनगर) में सभी 528 आवासीय इकाइयों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।

*देहरादून*
जनपद में धौलास हाउसिंग स्कीम के तहत 240 में से 180 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

*कोट*——–

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। प्रदेश में हजारों गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजना का सीधा मिला है। पात्र परिवारों की मदद के लिए योजना में अब राज्य सरकार की हिस्सेदारी को ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार किया जा रहा है।

*-पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड*

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026
Read More

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026
Read More

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?