Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन: 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चली सीलिंग की कार्रवाई
  • UPES में साइबर सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 892 शोधपत्रों में से 186 हुए चयनित
  • ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ पर कांग्रेस का हमला, बोली- घोषणाएं नहीं, सिर्फ राजनीति हुई
  • धामी कैबिनेट में 10 अहम फैसलों पर लगी मुहर, 243 खिलाड़ियों को नौकरी, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा
  • विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें: मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट: मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
  • प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
  • स्कूलों में आपदा तंत्र होगा मजबूत: चेतावनी, निकासी, प्राथमिक उपचार और बचाव के लिए बनेंगी विशेष टीमें
  • ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण
Saturday, September 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»आयुक्त गढ़वाल मंडल ने डोईवाला विधानसभा के मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण:  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने डोईवाला विधानसभा के मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण:  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश

*देहरादून:  आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 23-डोईवाला के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण के तहत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया तथा तहसील डोईवाला में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अर्पणा ढौंडियाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एम.एल. शाह, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।

आयुक्त ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लच्छीवाला (भाग संख्या-170), राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला (भाग संख्या-171), नगर पालिका परिषद लच्छीवाला (भाग संख्या-172) तथा राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर डोईवाला (भाग संख्या-158 एवं 159) में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान कक्ष के बाहर संबंधित भाग संख्या एवं क्रमांक स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके उपरांत आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी साझा की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रकाशित ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली के संबंध में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी करने की अवधि 20 जुलाई, 2026 से 11 सितम्बर, 2026 निर्धारित की गई है। इस अवधि में अनमेट इलेक्टर, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाता एवं अन्य विसंगतियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।
आयुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण में 25 जुलाई से 17 अगस्त, 2026 तक नोटिसों का वितरण एवं तामील किया जाएगा। प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई एवं निस्तारण 24 अगस्त, 2026 तक तथा प्रपत्र-6, 7 एवं 8 से संबंधित मामलों का अंतिम निस्तारण 31 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ऐसे मतदाताओं के संबंध में जानकारी चाही गई जिनके नाम प्रथम चरण में मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए हैं। इस पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऐसे पात्र मतदाता बीएलओ के माध्यम से संपर्क कर प्रपत्र-6 एवं आवश्यक Annexure-4 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। इसी प्रकार नाम विलोपन हेतु प्रपत्र-7 तथा संशोधन, स्थानांतरण एवं दिव्यांग चिन्हांकन के लिए प्रपत्र-8 का उपयोग किया जा सकता है।
आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ एक्सेल शीट के आधार पर बूथवार अनमेट मतदाताओं का प्रतिशत विश्लेषण करें तथा जिन बूथों में अनमेट मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां विशेष अभियान चलाकर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन नामावली का प्रत्येक पात्र नागरिक को समावेशित करते हुए पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए।
बैठक में निर्वाचन अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं त्रुटिरहित बनाने के संबंध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

—0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन: 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चली सीलिंग की कार्रवाई

September 12, 2026
Read More

UPES में साइबर सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 892 शोधपत्रों में से 186 हुए चयनित

September 12, 2026
Read More

‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ पर कांग्रेस का हमला, बोली- घोषणाएं नहीं, सिर्फ राजनीति हुई

September 12, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

एमडीडीए का बड़ा एक्शन: 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चली सीलिंग की कार्रवाई

September 12, 2026

UPES में साइबर सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 892 शोधपत्रों में से 186 हुए चयनित

September 12, 2026

‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ पर कांग्रेस का हमला, बोली- घोषणाएं नहीं, सिर्फ राजनीति हुई

September 12, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?