Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई
  • विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 
  • निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त:  विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल
  • देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना: जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस
  • DM के निर्देशन में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज:  806 लाइटें चिह्नित
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत DM डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • यूटीयू में नियमों की अनदेखी कर निदेशक प्रभार सौंपने का आरोप: निष्पक्ष जांच की मांग
  • गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग: सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित
  • ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 
Sunday, November 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति समीक्षा
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार June 21, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति समीक्षा

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJune 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में घर-घर सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

*देहरादून,।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशनानुसार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह, ने भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव अभिषेक तिवारी के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत जनपद में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, घर-घर सत्यापन अभियान, निर्वाचक गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य सहित निर्वाचन तंत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जनपद की सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया गया। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके सत्यापन एवं पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है।

अब तक लगभग 98.40 प्रतिशत निर्वाचक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 3.7 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूर्ण किया जा चुका है।

*समीक्षा के दौरान बताया गया कि डिजिटाइजेशन कार्य को गति देने के लिए विधानसभावार डिजिटाइजेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक बीएलओ को आईटी स्वयंसेवकों एवं सहायक कार्मिकों का सहयोग उपलब्ध कराया गया है। साथ ही बैंकों, तहसीलों तथा अन्य विभागीय संस्थानों को भी डिजिटाइजेशन कार्य में सहयोग हेतु जोड़ा गया है। साथ ही ऑनलाइन कार्यों में अपेक्षाकृत कमजोर बीएलओ के लिए विशेष सहायता टीमों का गठन किया गया है, जिससे निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जा सके।*

बैठक में निर्वाचन तंत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जनपद में 1,882 बीएलओ, 210 बीएलओ पर्यवेक्षक, 50 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) तथा 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को चरणबद्ध प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण, हेल्पडेस्क तथा शहरी आवासीय क्षेत्रों के लिए पृथक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ नियमित समन्वय एवं संवाद की भी समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समय-समय पर आयोजित बैठकों के माध्यम से राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा उनके सुझावों पर भी विचार किया जा रहा है। बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की नियुक्ति तथा उनकी भागीदारी की स्थिति से भी आयोग के अधिकारियों को अवगत कराया गया।

बैठक में घर-घर सत्यापन अभियान, निर्वाचक गणना प्रपत्रों के संकलन तथा डिजिटाइजेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन एवं गणना प्रपत्र संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। 14 जुलाई 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा उनके निस्तारण के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को जनपद में पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) भी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई

October 31, 2026
Read More

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 31, 2026
Read More

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 

October 31, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई

October 31, 2026

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 31, 2026

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 

October 31, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?