पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण*
*परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, कक्षो में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकास की व्यवस्था आदि का लिया जायजा*
*निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा के लिए उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित*
*परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की अनुमति देने के दिये निर्देश*
*परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध/ अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए मोबाइल पार्टियां नियुक्त करने हेतु किया निर्देशित*




