Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र
  • कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू
  • देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
  • एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार:  1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
  • मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
  • निकायों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार प्रतिबद्ध: विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा -मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा वार: कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील, बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर कार्रवाई
  • IG गढवाल ने देहरादून के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा
  • टिहरी के जौनपुर क्षेत्र स्थित बाण्डासारी में राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को किया सम्बोधित 
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नई सर्जिकल सुविधा का किया लोकार्पण
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार:  1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार:  1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, नागरिकों से सहयोग की अपील

*बीएलओ को उपलब्ध करें अपनी नवीन पासपोर्ट फोटो और सही मोबाइल नंबर*

*देहरादून ।
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने जनपद में गति पकड़ ली है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

जनपद के सभी 1882 मतदेय स्थलों पर एसआईआर अभियान के अंतर्गत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र चकराता में 237, विकासनगर में 142, सहसपुर में 212, धर्मपुर में 236, रायपुर में 214, राजपुर रोड में 141, देहरादून कैंट में 152, मसूरी में 179, डोईवाला में 191 तथा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 179 मतदेय स्थलों पर बीएलओ सक्रिय रूप से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे दिन अपराह्न तक देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा 1,33,113 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है।

अभियान के दूसरे दिन भी व्यापक स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण जारी रहा। तहसीलदार ऋषिकेश ने ऋषिकेश नगर निगम के महापौर को गणना प्रपत्र सौंपा, जबकि तहसीलदार विकासनगर ने कारबारी ग्रांट क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण कराया। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी बीएलओ लगातार पहुंच रहे हैं। बिजून जैसे सुदूर गांवों में भी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। जिन घरों में लोग अनुपस्थित मिले, वहां बीएलओ द्वारा सूचना संबंधी स्टीकर चस्पा किए गए, ताकि मतदाता निर्धारित समय में अपना प्रपत्र भर सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा गणना प्रपत्र समय से भरकर जमा करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम खोजने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अन्य राज्यों के मतदाता अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम निर्वाचन आयोग के पोर्टल www.voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जो नागरिक दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, वे ईसीआईनेट एप अथवा ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का उपयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपनी नवीन रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो तैयार रखें और गणना प्रपत्र में अपना अद्यतन मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

‘‘कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं’’ के लक्ष्य के साथ जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग का यह अभियान जनपद के प्रत्येक घर तक पहुंच रहा है।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026
Read More

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026
Read More

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202651

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?