Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र
  • कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू
  • देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
  • एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार:  1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
  • मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
  • निकायों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार प्रतिबद्ध: विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा -मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा वार: कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील, बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर कार्रवाई
  • IG गढवाल ने देहरादून के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा
  • टिहरी के जौनपुर क्षेत्र स्थित बाण्डासारी में राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को किया सम्बोधित 
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नई सर्जिकल सुविधा का किया लोकार्पण
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित 15-15 हजार के 02 ईनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुये घायल
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित 15-15 हजार के 02 ईनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुये घायल

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJune 8, 2026Updated:June 8, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस*

 

*चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुँह पर कपड़ा लपेटे मोटर साईकिल सवार बदमाशों को रोकने का किया था प्रयास*

*पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोटरसाईकिल सवार बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर मौके से हो गये फरार*

*पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाईकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर की गयी फायरिंग*

*पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किया गये जबाबी फायर में दोनों बदमाशों के पेरों में लगी गोली*

*मौके से बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम को 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल हुयी बरामद*

*घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु ले जाया गया नजदीकी अस्पताल*

*दोनों अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत जानलेवा हमले के अभियोग में चल रहे थे वांछित*

*सड़क किनारे शराब पीने को लेकर अभियुक्तों का स्थानीय लोगों से हुआ था विवाद*

*विवाद के दौरान अभियुक्तो द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्थानीय लोगों पर की थी फायरिंग*

*घटना में 02 व्यक्ति गोली लगने से हो गये थे घायल, 01 अभियुक्त को पुलिस द्वारा मौके से किया था गिरफ्तार*

*गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बिहार में एक व्यक्ति की हत्या कर दिया था लूट की घटना को अंजाम,*

*बिहार पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त बिहार से भागकर आये थे ऋषिकेश, जहाँ घटना में शामिल एक अभियुक्त का है ससुराल,*

वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 07-06-26 की रात्रि नटराज चैक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बिना नम्बर प्लेट की एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति ढालवाला की ओर से आते दिखाई दिए, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों को चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, पर वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर वाहन को तेजी से भगाते हुये बैरियर को टक्कर मार दी तथा मौके से हरिद्वार बाईपास की ओर भाग निकले, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाईक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु आस- पास के थानों को सूचित करते हुये उक्त व्यक्तियों का पीछा किया गया।

खांड गांव के पास पुलिस टीम द्वारा बाईक सवार व्यक्तियों की घेराबंदी के दौरान बाईक सवारों द्वारा बाईक को रेलवे लाइन के समीप जंगल की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाईक व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। जो पुलिस वाहन के साइड मिरर पर लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जबाबी फायर में दोनो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी तथा जिन्हे घायल अवस्था में पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस बरामद हुये।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनकी पहचान 01 : आमिर पुत्र लड्डू निवासी : बिन्देश्वर कम्पाउण्ड गली, पक्की सराय, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार।₹, उम्र: 22 वर्ष 02 : अनवारूल हक उर्फ अनवर पुत्र सदाकत उर्फ सफाकत हुसैन-निवासी: भटवोली रायपुर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार, हाल पता: नबी करीम दिल्ली, उम्र – 24 वर्ष के रूप मे हुयी। घायल दोनो अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 222/26 धारा- 109 (1)/3(5) बीएनएस में वांछित चल रहे थे, जिनके द्वारा सड़क किनारे शराब पीने से मना करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 02 व्यक्तियों पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था।

अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर उनके विरूद्ध मु0अ0सं0 -228/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-बी)(ए)/27 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पूछताछ का विवरण*

पूछताछ में अभियुक्त अनवारूल उर्फ अनवर द्वारा बताया गया कि वे दोनो मूल रूप से बिहार के रहने वाला है तथा उसके द्वारा बिहार के महुवागाछी क्षेत्र में अपने साथी वसीम, उसके भाई नसीम तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा घटना के दौरान उक्त व्यक्ति को गोली मार दी थी, जिसमें उसकी मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध सीतामणी के थाना नानपुर में मु0अ0स0-177/26 धारा 309(6),103(5) बीएनएस व धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। लूट की उक्त घटना में उन्हें लगभग 3.5 लाख रूपये मिले थे। घटना के बाद से ही बिहार पुलिस लगातार उन्हें ढूंढ रही थी, जिस कारण बिहार पुलिस से बचने तथा लूट में मिली धनराशि को आपस में बांटने के लिये वे लोग बिहार से ढालवाला ऋषिकेश आये थे, जहां घटना में शामिल उनके साथी वसीम का ससुराल है।

वे लोग बिहार से दिनांक 03/06/2026 को ऋषिकेश आये थे, जहां से वे वसीम के ससुराल ढालवाला गये थे, पर ससुराल में वसीम के ससुर के न मिलने पर वे दिनांक 04/06/2026 को ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने के लिये निकल गये, इस दौरान भुट्टोवाला क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पीने को लेकर उनका कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, जिस पर उनके द्वारा अपने पास पहले से रखी पिस्टल व तमंचों से उन लोगो पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गये। उक्त घटना में दो व्यक्तियों के हाथ तथा पैर में गोली लगने से वे घायल हो गये थे तथा उनके साथी वसीम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया था। उक्त घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये जंगलों तथा अन्य स्थानों पर छिपते फिर रहे थे तथा आज देर रात्रि दोनो अभियुक्त मौका देखकर ऋषिकेश से बाहर भागने की फिराक में थे पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनो अभियुक्तों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता*

1- आमिर पुत्र लड्डू निवासी – बिन्देश्वर कम्पाउण्ड गली, पक्की सराय, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र – 22 वर्ष।
2- अनवारूल हक उर्फ अनवर पुत्र सदाकत उर्फ सफाकत हुसैन-निवासी – भटवोली रायपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार हाल पता – नबी करीम, दिल्ली उम्र – 24 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण*

*अभियुक्त अनवारूल हक उर्फ अनवर से बरामद*

● 01 अवैध फैक्ट्री मेड पिस्टल
● 02 जिंदा कारतूस 7.65 बोर
● 01 खोखा कारतूस
● ₹800/- नगद

*अभियुक्त आमिर से बरामद*

● 01 अवैध तमंचा 8 एमएम
● 01 जिंदा कारतूस 8 एमएम
● 01 खोखा कारतूस
● ₹700/- नगद

*अन्य बरामदगी*

1- घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)
2- विभिन्न बोर के खोखा कारतूस

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनवारूल उर्फ अनवर*

1- मु0अ0सं0 – 222/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस कोतवाली ऋषिकेश
2- मु0अ0सं0 – 228/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट कोतवाली ऋषिकेश
3- मु0अ0स0- 177/26 धारा 309(6),103(5) bns व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नानपुर, जिला सीतामढी, बिहार

*पुलिस टीम*

1- निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
2- व०उ०नि० भरत सिंह रावत, कोतवाली ऋषिकेश
3- उ०नि० राजकुमार
4- उ०नि० सुमित चौधरी
5- हे०कां० विपिन सैनी (एसओजी)
6- कां० मनोज (एसओजी)
7- कां० शेखर सैनी
8- कां० तेजपाल सिंह
9- कां० मिथिलेश

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026
Read More

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026
Read More

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202651

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?