Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र
  • कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू
  • देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
  • एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार:  1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
  • मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
  • निकायों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार प्रतिबद्ध: विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा -मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा वार: कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील, बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर कार्रवाई
  • IG गढवाल ने देहरादून के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा
  • टिहरी के जौनपुर क्षेत्र स्थित बाण्डासारी में राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को किया सम्बोधित 
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नई सर्जिकल सुविधा का किया लोकार्पण
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»UCOST में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

UCOST में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाएं- प्रो. दुर्गेश पंत

 

5 जून 2026: उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” विषय के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता तथा सामूहिक प्रयासों का संदेश दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान से किया गया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने परिषद द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सतत भविष्य के निर्माण हेतु विज्ञान और प्रकृति के समन्वय की आवश्यकता है तथा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. आर. सी. सुन्दरियाल कुलपति, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, देहरादून रहे । अपने व्याख्यान में उन्होंने हिमालयीj पारिस्थितिकी तंत्र, आजीविका संबंधी चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन तथा हिमालयी राज्यों में संसाधनों के संरक्षण हेतु सामुदायिक सहभागिता के प्रेरणादायक उदाहरणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “प्रकृति के साथ संतुलन ही सतत विकास का आधार है” तथा विकास और पर्यावरण संरक्षण के मध्य संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. निरपेन्द्र के. चौहान, निदेशक, सगंध पौधा केंद्र, देहरादून द्वारा सुगंधित एवं औषधीय पौधों के क्षेत्र में प्राप्त सफलताओं को साझा किया। उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित सतत व्यवसायों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. डी. पी. उनियाल, संयुक्त निदेशक, यूकॉस्ट ने हिमालयी कीस्टोन प्रजातियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य में संचालित पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक पहलुओं का उल्लेख किया। उन्होंने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर यूकॉस्ट की “माँ धरा नमन” पहल पर एक विशेष प्रस्तुति डॉ. भावतोष शर्मा, वैज्ञानिक, यूकॉस्ट द्वारा दी गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। डॉ. पीयूष जोशी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, यूकॉस्ट ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन कंचन उनियाल, वैज्ञानिक अधिकारी, यूकॉस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में शिवालिक संस्थान, उत्तरांचल विश्वविद्यालय तथा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों से आए 300 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । इसके अतिरिक्त यूकॉस्ट,आंचलिक विज्ञान केंद्र तथा विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों के मध्य आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र ने पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया। प्रतिभागियों ने आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें यूकॉस्ट की विभिन्न पहल, तकनीकों एवं समर्थित परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन ने सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को पुनः रेखांकित करते हुए यह संदेश दिया कि प्रकृति-आधारित समाधान, वैज्ञानिक नवाचार एवं जनसहभागिता ही जलवायु संबंधी चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुदृढ़, समृद्ध एवं सतत भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026
Read More

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026
Read More

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202651

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थीयों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

June 9, 2026

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से मिलेगी निजात:  सीएम धामी के निर्देश,  कैंचीधाम बाईपास कल से आवागमन के होगा शुरू

June 9, 2026

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत: 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

June 9, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?