देहरादून, लड़कियों का पीछा करने, घरों में घुसकर ताका-झांकी करने और छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एसएसपी देहरादून ने स्वयं मामले की मॉनिटरिंग की और सख्त निर्देश दिए।
थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त सोहेब हुसैन (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटना का विवरण
24 अप्रैल 2026 को प्रताप मार्ग, सुभाष नगर, क्लेमेंटाउन निवासी महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि अक्टूबर 2025 से अब तक सोहेब हुसैन क्षेत्र की कई लड़कियों का पीछा कर रहा था, उन्हें डरा रहा था और कई बार घरों में घुसकर ताका-झांकी कर चुका है।
18 अप्रैल 2026 की सुबह जब वादीनी ड्यूटी से घर लौट रही थीं, तब आरोपी ने उनका पीछा किया और घर की दीवार फांदकर कमरे में घुसने का प्रयास किया। वादीनी ने बताया कि आरोपी की ऐसी कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
प्राप्त तहरीर पर थाना क्लेमेंटाउन में मुकदमा नंबर-37/2026 धारा 77, 78, 79, 331(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
एसएसपी की निगरानी में त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को तुरंत अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में सोहेब हुसैन ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है और नशे का आदी है। वह रात में लड़कियों का पीछा करता था और मौका मिलने पर उनके घरों में घुसकर खिड़कियों व रोशनदानों से ताका-झांकी करता था। उसने पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं की हैं।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-107/26, धारा 78(2), 331(2) बीएनएस, थाना पटेल नगर
2. मु0अ0सं0-595/24, धारा 303(2) बीएनएस, थाना पटेल नगर
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत
- भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह
- सीएम धामी ने विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार भेंट
- सीएम धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत
- पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय, जल्द होगी बैठक: मुख्यमंत्री धामी
- रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर शुरू हुआ ट्रायल: जल्द होगा लोकार्पण
- लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री
- सीएम धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
Tuesday, October 27

