Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ऑपरेशन नाईट वॉच: हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस 
  • डूबते जहाज़ को छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने पर सभी साथियों को बधाई: गणेश गोदियाल
  • देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जांच की की मांग
  • राज्यपाल का पौड़ी दौरा: स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की की सराहना, विकास योजनाओं की की समीक्षा
  • भरसार विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 283 छात्रों को मिली उपाधि:  राज्यपाल ने किया सम्मानित
  • नारी निकेतन में संवासिनी की आत्महत्या मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान:  DM सविन बंसल को उच्चस्तरीय जांच के निर्देश 
  •  पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट:  तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
  • राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का किया लोकार्पण
  • DM की QRT टीम अलर्ट मोड पर: 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त
  • कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
Saturday, March 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»राज्यपाल का पौड़ी दौरा: स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की की सराहना, विकास योजनाओं की की समीक्षा
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

राज्यपाल का पौड़ी दौरा: स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की की सराहना, विकास योजनाओं की की समीक्षा

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMarch 28, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

महिलाओं की मेहनत को राज्यपाल ने सराहा, उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर दिया जोर

*विकास, नवाचार और स्वरोजगार पर राज्यपाल का फोकस, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश*

दो दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंचे महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस, पौड़ी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से उनके उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया एवं आय में हुई वृद्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके प्रयासों को सराहा।

 

जनपद मुख्यालय पहुंचने पर राज्यपाल को सुरक्षा बलों द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गि

रीश गुणवंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश्वर पंवार सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पारंपरिक तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्वारा दो महिलाओं की गोद भराई की गई तथा आंगनबाड़ी के 10 बच्चों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत चार पशु सखियों को स्मार्टफोन प्रदान किए गए, जिससे वे अपने कार्यों को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बना सकें। कार्यक्रम में उमंग स्वायत्त सहकारिता, नव उज्जवल स्वयं सहायता समूह, श्री तीमली आजीविका समूह, कृषक उत्पादक संघ, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा जिला उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का राज्यपाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं उपयोगिता की सराहना करते हुए उन्हें बड़े बाजारों एवं वैश्विक मंच तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश के प्रमुख महानगरों तक पहुंचने चाहिए और इसके लिए प्रशासन द्वारा महिलाओं का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिलाओं को पंतनगर विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराने पर भी बल दिया, जिससे वे नवीन तकनीकों एवं नवाचारों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को आधुनिक पैकेजिंग एवं प्रभावी विपणन हेतु सुदृढ़ प्रशिक्षण प्रदान किया जाय, जिससे उनके उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

कार्यक्रम में बालिका स्वस्ति नौटियाल ने राज्यपाल से संवाद करते हुए बाल रोग विशेषज्ञ बनने की इच्छा व्यक्त की तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। राज्यपाल ने बालिका को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके उपरांत राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा जनपद में संचालित सतत एवं समावेशी विकास की अभिनव पहलों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, बायोमास ऊर्जा, पर्यटन एवं नवाचार से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु बिलखेत में पैराग्लाइडिंग तथा पाली गांव (लैंसडाउन) में जिपलाइन व होमस्टे विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही विज्ञान संग्रहालय, इंडोर स्टेडियम एवं कंडोलिया मैदान का विकास प्रगति पर है, जबकि मोहनचट्टी को आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, एंबुलेंस और डायग्नोस्टिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बायोमास ऊर्जा के क्षेत्र में चीड़ (पिरूल) के उपयोग से ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं पर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा उन्मूलन अभियान, साइबर अपराध नियंत्रण, मानव तस्करी रोकथाम एवं गुमशुदा बच्चों की खोज से संबंधित प्रयासों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने मशरूम, कीवी, सेब एवं फ्लोरीकल्चर जैसी नवाचारी खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान डीएफओ महातिम यादव द्वारा वनाग्नि नियंत्रण, लीसा निष्कर्षण परियोजना एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।

राज्यपाल ने किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण तथा महिलाओं में एनीमिया परीक्षण पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीरूल के संग्रहण एवं प्रसंस्करण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों के विजन की सराहना करते हुए कहा कि जनपद पौड़ी में अपार विकास संभावनाएं निहित हैं, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। राज्यपाल ने संसाधनों के बेहतर उपयोग, नवाचारी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं पलायन रोकने की दिशा में ठोस प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

ऑपरेशन नाईट वॉच: हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस 

March 28, 2026
Read More

डूबते जहाज़ को छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने पर सभी साथियों को बधाई: गणेश गोदियाल

March 28, 2026
Read More

देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जांच की की मांग

March 28, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

Action: परेडग्राउण्ड व उसके आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही

January 17, 202637
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: sonicoolsia@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

ऑपरेशन नाईट वॉच: हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस 

March 28, 2026

डूबते जहाज़ को छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने पर सभी साथियों को बधाई: गणेश गोदियाल

March 28, 2026

देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जांच की की मांग

March 28, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202653
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?