Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन: 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चली सीलिंग की कार्रवाई
  • UPES में साइबर सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 892 शोधपत्रों में से 186 हुए चयनित
  • ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ पर कांग्रेस का हमला, बोली- घोषणाएं नहीं, सिर्फ राजनीति हुई
  • धामी कैबिनेट में 10 अहम फैसलों पर लगी मुहर, 243 खिलाड़ियों को नौकरी, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा
  • विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें: मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट: मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
  • प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
  • स्कूलों में आपदा तंत्र होगा मजबूत: चेतावनी, निकासी, प्राथमिक उपचार और बचाव के लिए बनेंगी विशेष टीमें
  • ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण
Saturday, September 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»‘ टिहरी लेक फेस्टिवल’ के जरिये राज्य को मिली पर्यटन  और साहसिक खेलों के रूप में पहचान:  रज्यपाल
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

‘ टिहरी लेक फेस्टिवल’ के जरिये राज्य को मिली पर्यटन  और साहसिक खेलों के रूप में पहचान:  रज्यपाल

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMarch 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

टिहरी फेस्टिवल ने साबित की उत्तराखंड की क्षमताः राज्यपाल।
टिहरी गढ़वाल।। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने रविवार को टिहरी लेक फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। द टिहरी लेक फेस्टिवल’ के तीसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पहुंचे राज्यपाल ने आयोजन की खुलकर सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण, पर्यटन, संस्कृति और साहसिक खेल के बडे़ संदेश देने की सराहना करते हुए कहा कि टिहरी लेक फेस्टिवल ने अपने संस्मरणों से खींची महिला सशक्तिकरण की तस्वीर। उन्होंने कहा कि ‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ के जरिये पर्यावरण, बारामासी पर्यटन, संस्कृति और साहसिक खेल से जुडे़ बडे़ संदेश देश-दुनिया तक पहुंचे हैं।इसने न सिर्फ टिहरी‌ बल्कि पूरे उत्तराखंड की क्षमता को साबित किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में उत्तराखंड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि चार दिन में 15 से अधिक प्रतियोगिताएं और उनमें साढे़ तीन हजार प्रतिभागियों की उपस्थिति उत्साहित करने वाली है।

पहली बार आयोजन का दायरा बढ़ने और इसमें विभिन्न विषयों के समावेश को उन्होंने खास तौर पर रेखांकित किया। चार संस्मरणों से महिला शक्ति का बखानअंतराष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में राज्यपाल ने अपने संबोधन के एक बडे़ हिस्से को महिलाओं पर केंद्रित किया।

उन्होने कहा-पहाड़ की बेटियों के लक्ष्य बहुत ऊंचे हैं।वह बेहद मजबूत और दृढ़ इच्छा शक्ति वाली हैं।उन्होंने चार संस्मरणों के जरिये दिलचस्प ढंग से महिला शक्ति का बखान किया।संस्मरण-01राज्यपाल ने पहला संस्मरण एनसीसी कैडेट से संबंधित साझा किया। उन्होंने बताया-देहरादून के एक कार्यक्रम में नौवीं कक्षा की एनसीसी कैडेट से जब उन्होंने उसका लक्ष्य पूछा, तो उसने कहा-वह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनेगी।

संस्मरण-02टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एआई आधारित काॅम्पिटशन की प्रतिभागी बेटी से मुलाकात का राज्यपाल ने जिक्र किया और कहा कि उस बेटी ने मुझसे कहा-आई लव टेक्नाॅलाजी।उन्होंने कहा कि साफ संकेत है-हमारी बेटियां तकनीक की अहमियत समझ रही हैं।

संस्मरण-03राज्यपाल ने अपने पहले विजिट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह अपने पहले विजिट में एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिले थे, जो नौ तरह का पहाड़ी लूण बनाती हैं।यह लूण न्यूयार्क और लंदन में भी बिकता है।

संस्मरण-04राज्यपाल ने अल्मोड़ा की मशरूम उत्पादक महिला की भी चर्चा की और बताया कि वह 25 हजार रूपये महीना कमाती थी।मैने छह महीने में एक लाख कमाने की अपेक्षा की, जो उसने पूरी कर दी।अब उससे एक करोड़ सालाना कमाई की अपेक्षा है।

“जल, जंगल, जमीन,टिहरी सारे विषयों को छुआ राज्यपाल ने जल, जंगल, जमीन से लेकर टिहरी के इतिहास और यहां से जुड़ी तमाम बातों को अपने भाषण का हिस्सा बनाया।

उन्होंने पहाड़ के खाद्य पदार्थों, व्यंजनों, श्री अन्न को भी अपने भाषण की विषय वस्तु बनाया।हिमालयन ओ टू और छुंई बाथ की खास चर्चाराज्यपाल गुरमीत सिंह ने आयोजन के साथ हिमालयन ओ टू जोड़े जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का इससे बड़ा कोई संदेश नहीं हो सकता।

छुंईं बाथ जैसे कार्यक्रम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हुई चर्चाओं को किताब रूप में संकलित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने हिमालयी सरोकारों के लिए विधायक किशोर उपाध्याय की भी तारीफ की। पीएम की सोच को आगे बढ़ा रहा उत्तराखंडराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संदेश दिया है कि उत्तराखंड में सिर्फ चार धाम से संबंधित यात्रा ही नहीं है, बल्कि बारह महीने की संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस पर अमल करते हुए उत्तराखंड शीतकालीन, ग्रामीण, सांस्कृतिक आदि पर्यटन को आगे बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है। विजेताओं को पुरस्कार बांटे, नाट्य प्रस्तुति सराहीराज्यपाल ने पेंटिंग,मास्टर शेफ, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एवं मिसेज टिहरी आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पहाड़ी वाद्य यंत्र रणसिंगा से संबंधित स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुर गंगा संगीत कला मंच की ओर से नाट्य प्रस्तुति दी गई,जिसकी राज्यपाल ने सराहना की।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में सफल आयोजन के लिए डीएम नितिका खंडेलवाल और सीडीओ वरुणा अग्रवाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने टिहरी को ‘ग्लोबल हब’ बना दिया।

कार्यक्रम में दायित्वधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल, गीता रावत, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत व चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन: 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चली सीलिंग की कार्रवाई

September 12, 2026
Read More

UPES में साइबर सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 892 शोधपत्रों में से 186 हुए चयनित

September 12, 2026
Read More

‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ पर कांग्रेस का हमला, बोली- घोषणाएं नहीं, सिर्फ राजनीति हुई

September 12, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

एमडीडीए का बड़ा एक्शन: 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चली सीलिंग की कार्रवाई

September 12, 2026

UPES में साइबर सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 892 शोधपत्रों में से 186 हुए चयनित

September 12, 2026

‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ पर कांग्रेस का हमला, बोली- घोषणाएं नहीं, सिर्फ राजनीति हुई

September 12, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?