झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की सिल्वर सिटी मॉल पर गोली मारकर की हत्या
देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही अपराधी घटना होने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 48 घण्टे के अंदर दून में हत्या की दूसरी खौफनाक वारदात घटित हुई है। आज सुबह लगभग सवा दस बजे
बदमाशों ने व्यस्तम राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी माल में जिम से निकल रहे हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गयी।
सिल्वर सिटी मॉल की सीढ़ियों में हत्यारों ने विक्रम शर्मा को मौत के घाट उतारा और भाग गए। दो बदमाश भागते हुए सीसीटीवी की कैद हुए हैं। घटनास्थल से एसएसपी आवास की दूरी कुछ सौ मीटर ही है।
विक्रम शर्मा झारखंड का एक गैंगेस्टर था। उस पर हत्या के 20 मामले सहित कुल 50 मुकदमे दर्ज थे।
विक्रम शर्मा देहरादून में प्रॉपर्टी का काम करता था। 2017 में विक्रम शर्मा को देहरादून से गिरफ्तार किया था। 2021 में जमानत पर रिहा होने के बाद दूध में प्रॉपर्टी का कारोबार शुरू किया। विक्रम पर झारखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं। दून पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी सम्पर्क साधा है।
विक्रम की हत्या ने दून की कानून व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। ऋषिकेश,विकासनगर,पलटन बाजार,तिब्बती मार्केट और अब सिल्वर सिटी मॉल में सुबह के समय बदमाशों ने गैंगेस्टर विक्रम शर्मा को मार दिया।

