उत्तराखंड की धामी सरकार को खनन क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के लिए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए मूल्यांकन के बाद राज्य को 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। इसे खनन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी व्यवस्था की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
राज्य में खनन के जरिए लगातार राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही सरकार की सख्त नीतियों और निगरानी तंत्र के चलते अवैध खनन पर भी लगभग पूरी तरह रोक लग गई है। यह उपलब्धि उन लोगों के लिए करारा जवाब मानी जा रही है, जो प्रदेश में अवैध खनन को लेकर फेक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे थे। खनन निदेशक राजपाल लेघा द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी जनपदों में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का साफ लक्ष्य है कि नियमों के तहत अधिक से अधिक खनन गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए राजस्व वसूली को अधिकतम स्तर तक पहुंचाया जाए।
सरकार का मानना है कि पारदर्शी व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और सख्त प्रवर्तन के चलते आने वाले समय में खनन क्षेत्र से राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगोत्री धाम की यात्रा में उमड़ा अस्था सैलाब: पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
- युवा मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का विजन, सीएम धामी बोले— नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
- देवप्रयाग के 68 मेधावी विद्यार्थियों को भारत दर्शन का अवसर, सीएम ने किया उत्साहवर्धन
- जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट: सीएम धामी ने दी शुभकामनायें
- 2027 का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड की दिशा : अनुकृति गुसाईं
- सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन का सख्त शिकंजा, 550 चालान; 1.96 लाख जुर्माना
- हिंदी दिवस उत्तरांचल पीजी पैरामेडिकल कॉलेज में संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
- झाझरा रेंज में वन प्रभाग का बड़ा एक्शन: 1,015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि अतिक्रमण मुक्त
- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया हनोल के राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
- धामी सरकार का डबल विजन: अयोध्या में पहचान, रुद्रपुर में संभावनाओं का विस्तार
Monday, September 14

