अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैण क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैण-विनायक रोड पर एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस पहाड़ क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच से अधिक यात्रियों की मौत की सूचना है.
बस के गहरी खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद शुरू कर दी है। घायलों को निकालने के लिए एम्बुलेंस और अतिरिक्त राहत दल बुलाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन
- सीएम धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का किया लोकार्पण
- सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के निर्देश
- राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुटी भाजपा
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने SIR की तैयारियों की की समीक्षा : SIR में BLO को सहयोग करने की अपील
- मानवीय पहल: दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन द्वारा रायफल क्लब फंड से 50 हजार की आर्थिक सहायता
- Big Action: होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार: 103 के पंजीकरण किए निरस्त
- विश्व थायरॉयड दिवस: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
- कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
Monday, May 25

