आज दिनांक – 29/12/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। दिनेश नेगी जी ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे, जिनका उपचार महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत दिनेश सिंह नेगी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवंगत दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री व 01 पुत्र) हैं, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे तथा दिनेश सिंह नेगी दिनांक 22.12.2025 से उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी उपचार के दौरान आज आकस्मिक मृत्यु हो गई है।
दिव्यंगत दिनेश सिंह नेगी जी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- Police Action: हुड़दंगी युवाओं पर नकेल कसने के लिए SSP दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच “
- मेरी योजना” पुस्तकों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक
- Good Initiative: भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार दून डिफेंस एकेडमी में होगा आयोजित
- पौड़ी जिले में सौर ऊर्जा से बदल रही तस्वीर: सोलर योजनाओं से बिजली बचत के साथ रोजगार में बढ़ोतरी
- Good Initiative: उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल, BOCW बोर्ड और CSC के बीच MoU पर हस्ताक्षर
- उत्तराखंड के दुरुस्त क्षेत्रों में हवाई सफर हुआ आसान: सीएम धामी ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
- MDDA Action: अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
- जिला प्रशासन के एक्शन का हुआ असर: देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी
- रायपुर ब्लाक में आयोजित हुआ बहुउदेशीय शिविर: विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान, 257 लाभार्थी लाभान्वित
- DM की QRT टीम LPG गैस की कालाबाजारी पर कस रही नकेल
Friday, March 27

