Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन
  • सीएम धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का किया लोकार्पण
  • सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुटी भाजपा
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने SIR की तैयारियों की की समीक्षा : SIR में BLO को सहयोग करने की अपील
  • मानवीय पहल: दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन द्वारा रायफल क्लब फंड से 50 हजार की आर्थिक सहायता
  • Big Action: होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार: 103 के पंजीकरण किए निरस्त
  • विश्व थायरॉयड दिवस: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»सीएम धामी ने नैनीतात को दी बड़ी सौगातें, कार पार्किंग का किया भूमि पूजन, इन योजनाओं का किया शिलान्यास
उत्तराखंड

सीएम धामी ने नैनीतात को दी बड़ी सौगातें, कार पार्किंग का किया भूमि पूजन, इन योजनाओं का किया शिलान्यास

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेट्रोपोल स्थित शत्रु संपत्ति में कार पार्किंग निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. अब इस भूमि पर करीब 600 गाड़ियों के लिए कर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. जिससे आने वाले समय में नैनीताल में कर पार्किंग की समस्या का समाधान होगा. साथ ही मेट्रोपोल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और एलिवेटेड सड़क का निर्माण भी किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा नैनीताल शहर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यहां देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, उनको यहां पर पार्किंग समेत अन्य सुविधा न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब पार्किंग बनने से पर्यटकों को इसका फायदा मिलेगा. इसके अलावा सीएम ने 131 करोड़ की लागत से अन्य योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में चल रहे विंटर कार्निवल में शिरकत की. मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल कार्यक्रम प्रदेश भर मे हो रहे है. उसी क्रम में विंटर कार्निवल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल संकल्प उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन कारोबार को मजबूत करेगा, जिससे पर्यटन कारोबारी को इसका लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से कुल 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन भी किया गया. मुख्यमंत्री द्वारा 30 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत की 2 योजनाओं का लोकार्पण तथा 90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रुपये की लागत की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित योजना के अंतर्गत दो झीलों का निर्माण, डक्ट निर्माण, एयरेशन प्लांट की स्थापना, 9 दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक, लिफ्ट व ट्रांजिट भवन तथा झील के चारों ओर पैदल पथ का निर्माण किया गया. 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से हल्द्वानी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (कालाढूंगी रोड) में पुस्तकालय भवन की संरचनात्मक दृढ़ता एवं पुनरुद्धार कार्य कराया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं का किया शिलान्यास

  • 9.63 करोड़ रुपये-बेतालघाट क्षेत्र में दूनीखाल–रातीघाट पाडली मोटर मार्ग पर प्री-स्ट्रेस मोटर पुल निर्माण
  • 34.03 करोड़ रुपये-नैनीताल तल्लीताल में ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग (202 चार पहिया व 96 दो पहिया वाहन क्षमता)
  • 38.57 करोड़ रुपये-रामनगर पुरानी तहसील भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग (343 वाहन क्षमता व 16 दुकानें)
  • रामनगर में DMF योजना के अंतर्गत दो स्थानों पर 10.29–10.29 लाख रुपये से सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर की स्थापना
  • 60.57 लाख रुपये-बेतालघाट के ग्राम अमेल में लिफ्ट सिंचाई योजना
  • 61.23 लाख रुपये-हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के 4 विद्यालयों में मरम्मत व निर्माण
  • 4.04 करोड़ रुपये-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के 14 विद्यालयों एवं 1 आंगनबाड़ी केंद्र में मरम्मत व निर्माण
  • 2.08 करोड़ रुपये-कालाढूंगी विधानसभा में विद्यालय, सड़क, सीएचसी व उपकेंद्र से जुड़े कार्य
  • 78.22 लाख रुपये-रामनगर विधानसभा क्षेत्र के 4 विद्यालयों में मरम्मत कार्य
  • 28.82 लाख रुपये-गौला नदी के दानीजाला में रिवर क्रॉसिंग केबल निर्माण

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी योजनाएं नैनीताल जनपद के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News
  • Website

Related Posts

सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन

May 24, 2026
Read More

सीएम धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का किया लोकार्पण

May 24, 2026
Read More

सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के निर्देश

May 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202649
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन

May 24, 2026

सीएम धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का किया लोकार्पण

May 24, 2026

सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के निर्देश

May 24, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?